आज भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला की बैठक भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ज़िला अध्यक्ष सी एल ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में जिला के पदाधिकारी व मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया। आज की इस बैठक में जिला पदाधिकारी व मंडल के अध्यक्षों से परिचय हुआ और आगामी संगठन के कार्यकर्म के बारे में चर्चा हुई विशेष रूप से 26 अक्टूबर को आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल के चंबा दौरे को लेकर के चर्चा हुई सभी मंडल अध्यक्षों व पदाधिकारी को कार्य दिए गए हैं जिसमें बूथ सशक्तिकरण को लेकर वह अनुसूचित जनजाति मोर्चा के एक बूथ पर 10 कार्यकर्ता बनाने के लिए अभियान शुरू किया गया है।
विशेष रूप से अनुसूचित जनजाति मोर्चा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा हुई ताकि संगठन के सभी कार्यकर्ता 2024 के चुनावों के लिए तैयारी में जुट जाए। जिला भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष सी एल ठाकुर ने चंबा मंडल, भरमौर मंडल, पांगी मंडल, भटियात मंडल, चुराह मंडल , डलहौजी मंडल, की कार्यकारणी बनाने पर सभी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्षों व मंडल कार्यकरिणी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।