चंबा जिला में एक सौतेले बाप पर बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप उसकी पत्नी ने लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की मां के बयानों के आधार पर मामला दर्जकर आरोपी सोतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपने स्तर पर जांच भी आरंभ कर दी है। पुलिस के पास पहुंची शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उसके पति की मौत कई वर्ष पहले हो चुकी है। एक व्यक्ति के साथ उसका परिचय होने के बाद दोनों ने शादी कर ली, लेकिन लंबे समय से उसका पति उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करता आ रहा है। कई बार उसने इसका विरोध किया इसके बाद वह उसे और उसके बच्चाें को जान से मारने की धमकी देता है। अब वह अपनी सीमा से आगे बढ़ने लगा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पीड़िता की मां के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया गया है।