भारत विकास परिषद् बकलोह की ककीरा शाखा के सदस्यों के द्वारा सुबह 10 बजे ककीरा के ( A-ONE restaurant) ककीरा में शाखा का पदाधिकारियों की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान मनोहर सिंह ठाकुर चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान उनकी उपस्थिति में पुरानी कार्यकारिणी सदस्यों को भंग कर के उनकी जगह नई कार्यकारिणी सदस्य का गठन किया गया। इससे पहले जीएस बलिया अध्यक्ष, राजेंद्र कुमार सचिव, और राजेश शाही कोषाध्यक्ष के रूप में मौजूद थे। पूरे 2 साल के बाद नए कार्यकारणी सदस्यों का चयन किया गया। जिसमें राजेंद्र कुमार को शाखा अध्यक्ष, राजीव शाही को शाखा सचिव, और भविष्का थापा को शाखा कोषाध्यक्ष चुना गया।
इस मौके में कुल 20 सदस्यो ने भाग लिया। जिसमें अरुण कुमार,अनिल गुरुंग,भीम सिंह गुरूंग, राजेश गुरुंग, तिलक राज, जे के गुप्ता, जीवन महाजन, दीपक महाजन, रवीन्द्र महाजन, कीर्ति वशिष्ठ, विपिन मेहता, जी एस आहलूवालिया के अलावा कई अन्य शाखा सदस्य उपस्थित रहे। हिमाचल पश्चिमी प्रांत संपर्क प्रमुख मनोहर सिंह ठाकुर चुनाव पर्यवेक्षक ने बताया कि भारत विकास परिषद एक रजिस्टर संस्था है। पूरे भारतवर्ष में 1500 के लगभग शाखाएं है, और हिमाचल प्रदेश में इस समय इनकी 23 शाखाएं मौजूद है। उन्होंने बताया भारत कि भारत विकास परिषद एक गैर राजनीतिक संगठन है जो की पांच सिद्धांतों पर संपर्क सहयोग संस्कार सेवा अप समर्पण पर आधारित है।