चंबा 7 मार्च 2025 : पुलिस थाना सदर चंबा की टीम ने पुलिस चौकी दृडा के बाहर नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति से 2.23 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी की पहचान आत्माराम पुत्र कर्म सिंह गांव मडांसा ग्राम पंचायत ब्रेही तहसील धरवाला के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी की देवी दर्शन प्राइवेट बस में युवक चिट्टा की सप्लाई लेकर चंबा की ओर आ रहा है। यह प्राइवेट बस ऊना से चंबा के लिए चलती है। पुलिस ने जैसे ही पुलिस चौकी दरढा के बाहर नाकाबंदी के दौरान बस को रोका तो उसमें सवार आत्माराम पुत्र कर्म सिंह पुलिस को देखकर घबरा गया। शक के आधार पर जब उक्त युवक से तलाशी ली गई तो उससे 2.23 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। बरहाल युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और छानबीन की जा रही है। मामले की पुष्टि अभिषेक यादव ने की है।