चम्बा 15 जनवरी 2026 : चंबा-साहो मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक कार के दुर्घटना ग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे का खुलासा गुरुवार सुबह उस समय हुआ, जब चंबा की ओर आ रही एक निजी बस के यात्रियों ने सड़क से नीचे नाले में गिरी कार को देखा और इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। जानकारी मिलते ही सदर थाना चंबा को सूचित किया गया, जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थिति का जायजा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर रवाना हो गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि चंबा साहो मार्ग पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान राहुल पुत्र जोगिंदर आयु 23 वर्ष सुनील पुत्र ईश्वर आयु 28 वर्ष के रूप में हुई है, मृतकों का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल साहू में कर शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है

